पेंचकस क्या है ? एवं पेंचकस के उपयोग। जब हम वर्कशाप में कार्य करते है उस समय कई प्रकार के जॉब बनाने पड़ते हैं। कई कार्य ऐसे होते हैं जिनको अलग अलग साधनों के द्वारा आपस में जोड़ा जाता है। जैसे- कभी किसी पेंच को खोलने व कसने की आवश्यकता पड़ती है तो कभी किसी नट व बोल्ट को कसना व ढीला करना पड़ता है। इस प्रकार जिस औजार की सहायता से पेंच को कसा या ढीला किया जाता है। उसे पेंचकस (Screw Driver) कहते है। पेंचकस का साइज शैंक की लंबाई और टिप की चौड़ाई से लिया जाता है। कार्य के अनुसार छोटे पेंचकस कई साइज के मिलते है। 45 मि.मी. लंबे व 3 मि.मी. व्यास में तथा बड़े पेंचकस से 300 मि.मी. लंबे व 10 मि.मी. व्यास में पाए जाते हैं। मेटीरियल (Material)- पेंचकस की शैंक कार्बन स्टील या एलॉय स्टील की बनी होती है। और उसके ब्लेड को हार्ड व टेम्पर कर दिया जाता है। ऑफसेट पेंचकस को छोड़कर प्रायः सभी पेंचकसों के हैंडल कड़ी लकड़ी या प्लास्टिक के बनाये जाते हैं। पेंचकस के भाग 1. हैंडल (Handle) 2. शैंक (Shank) 3. ब्लेड (Blade) पेंचकस के प्रकार (Types of Screw Driver) स्टैण्डर्ड स्क्रू ड्राइ...