Skip to main content

Posts

Showing posts from August 9, 2020

हैक्सॉ ब्लेड एवं उसके प्रकार।

हैक्सॉ ब्लेड स्टील की पत्ती होती है। जिसके दोनों सिरों पर एक-एक सुराख(Hole) बना होता है। इसके एक या दोनों किनारों पर 'V' आकार के दांते कटे होते हैं। कार्य के अनुसार ये भिन्न-भिन्न साइजों में पाये जाते हैं। मेटीरियल (Material)–हैक्सॉ ब्लेड को अधिकतर हाई कार्बन स्टील, हाई स्पीड स्टील और लो एलॉय स्टील से बना कर हार्ड व टेम्पर कर दिया जाता है।  हैक्सॉ ब्लेड को उसकी लंबाई, चौड़ाई, मोटाई और पिच के अनुसार पहचान जाता है। प्रकार (Types)- प्राय: निम्नलिखित प्रकार के हैक्सॉ ब्लेड प्रयोग में लाये जाते हैं। 1. फ्लेक्सीबल (Flexible)- इस प्रकार के हैक्सॉ ब्लेड में केवल दांतों वाला भाग को ही हार्ड व टेम्पर किया जाता है और पिन होल व ब्लेड की पूरी बॉडी को साफ्ट व टफ रखा जाता है। इस प्रकार का ब्लेड में झटकों को आसानी से सहन करने कि क्षमता होती है और जल्दी टूटता नहीं है। 2. आल हार्ड (All Hard)- इस प्रकार के ब्लेड में केवल पिन होल को छोड़ कर पूरा ब्लेड हार्ड व टेम्पर कर दिया जाता है। जरा सा झटका लगने से यह ब्लेड टूट सकता है। इसलिए कार्य करते समय ध्यान पूर्वक कार्य करना पड़ता कही...

हेक्सा फ्रेम।

हेक्सा एक मुख्य कटिंग टूल्स है जिसका प्रयोग वर्कशाप में धातु को काटने के लिए किया जाता है। हेक्सा से धातु को काटने की क्रिया को हेक्साइंग (Hacksawing) कहते है। इसके निम्नलिखित दो मुख्य भाग होते हैं  1. फ्रेम (Frame)  2. ब्लेड (Blade) हेक्सा फ्रेम (Hacksaw Frame) हेक्सा फ्रेम अंग्रेजी के अक्षर 'U' के आकार का होता है जिसको प्रायः माइल्ड स्टील से बना कर केस हार्ड कर दिया जाता है। इसका मुख्य प्रयोग हेक्साँ ब्लेड को एक सिध में बांधने के लिए किया जाता है। (Construction)- हेक्सा फ्रेम की बनावट में प्रायः निम्नलिखित मुख्य-मुख्य पार्ट्स होते हैं 1. फ्रेम (Frame) 2. हैंडल (Handle) 3. ब्लेड होल्डर्स (Blade Holders) 4. रिटेनिंग पिनें (Retaining Pins) 5. विंग नट (Wing Nut) हेक्सा फ्रेम कार्य व उपयोग के अनुसार निम्नलिखित प्रकार के प्रयोग में लाये जाते हैं। 1. फिक्सड हेक्सा फ्रेम (Fixed Hacksaw Frame)- इस प्रकार के हेक्सॉ फ्रेम को एक ही धातु के टुकड़े से दो सिरों से 90° के कोण में मोड़ कर बनाया जाता है। इसमें एक ही साइज का हेक्सॉ ब्लेड फिट किया जा सकता है। इस प्रकार ...