Skip to main content

हेक्सा फ्रेम।


हेक्सा एक मुख्य कटिंग टूल्स है जिसका प्रयोग वर्कशाप में धातु को काटने के लिए किया जाता है। हेक्सा से धातु को काटने की क्रिया को हेक्साइंग (Hacksawing) कहते है। इसके निम्नलिखित दो मुख्य भाग होते हैं
 1. फ्रेम (Frame)
 2. ब्लेड (Blade)
हेक्सा फ्रेम (Hacksaw Frame) हेक्सा फ्रेम अंग्रेजी के अक्षर 'U' के आकार का होता है जिसको प्रायः माइल्ड स्टील से बना कर केस हार्ड कर दिया जाता है। इसका मुख्य प्रयोग हेक्साँ ब्लेड को एक सिध में बांधने के लिए किया जाता है।

(Construction)- हेक्सा फ्रेम की बनावट में प्रायः निम्नलिखित मुख्य-मुख्य पार्ट्स होते हैं

1. फ्रेम (Frame)
2. हैंडल (Handle)
3. ब्लेड होल्डर्स (Blade Holders)
4. रिटेनिंग पिनें (Retaining Pins)
5. विंग नट (Wing Nut)


हेक्सा फ्रेम कार्य व उपयोग के अनुसार निम्नलिखित प्रकार के प्रयोग में लाये जाते हैं।

1. फिक्सड हेक्सा फ्रेम (Fixed Hacksaw Frame)- इस प्रकार के हेक्सॉ फ्रेम को एक ही धातु के टुकड़े से दो सिरों से 90° के कोण में मोड़ कर बनाया जाता है। इसमें एक ही साइज का हेक्सॉ ब्लेड फिट किया जा सकता है। इस प्रकार का हेक्सा फ्रेम दूसरे प्रकार के हेक्सॉ फ्रेम से अधिक मजबूत होता है। फ्रेम में भिन्न-भिन्न लंबाइयों के हेक्सा ब्लेड बांधे जा सकते हैं।
2. एडजस्टेबल हेक्सॉ फ्रेम (Adjustable Hacksaw Frame)- इस प्रकार का हेक्सॉ फ्रेम धातु के दो टुकड़ों में बना होता है जिसको सुविधा के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। इसलिए इस प्रकार के हेक्सॉ फ्रेम भिन्न भिन्न साइज के हेक्सॉ ब्लेड बंधे जा सकते है।
3. डीप कटिंग हेक्सॉ फ्रेम (Deep Cutting Hacksaw Frame)- इस प्रकार का हेक्सॉ फ्रेम फिक्सड हेक्सा फ्रेम की तरह होते हैं परंतु इसके दोनों सिरे अधिक लंबाई में मुड़े होते हैं। इस प्रकार के हेक्सा फ्रेम की सहायता से अधिक गहराई में कटिंग की जा सकते है।



Popular posts from this blog

लिमिट, फिट, टॉलरेंस

  ( Introduction)- वर्कशाप में जब पार्ट्स का उत्पादन किया जाता है तो कारीगर को पार्ट्स के बेसिक  साइजों को   थोड़ा सा बड़ा या छोटा बनाने की छूट दी जाती है। यह छूट इतनी दी जाती है कि इसमें  पार्ट्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। क्योंकि कई कारण ऐसे होते हैं जिनसे पार्ट्स को परिशुद्ध साइज  में नहीं बनाया जा सकता है जैसे सूक्ष्ममापी औजारों की गलती , मशीन सेटिंग की गलती , टूल की  खराबी  आदि के कारण पार्ट्स को बनाते समय साइज में कुछ अंतर आ सकता है। इसके अतिरिक्त  यदि  पार्ट्स  को परिशद्ध माप में बना भी लिया जाए तो समय अधिक लगता है। इसलिए पार्ट्स को  बनाने के लिए  सीमा निर्धारित कर दी जाती है कि पार्ट्स को बेसिक साइज से कितनी सीमा में अधिक  या कम साइज  में बनाया जा सकता है। इससे कारीगर को पार्ट्स  के साइज बनाने में आसानी रहती है  और इस सीमा  में बने पार्ट्स खराब भी नहीं    होते और अपना कार्य भली भांति करते हैं। अत: बेसिक साइज पर स्वीकृत अधिकतम या न्यूनतम जिस सीमा में पार्ट्स के साइज बनाए जा सकते...

'सी' क्लेेम्प क्या होता है ?

यह अंग्रेजी के अक्षर 'C' के आकार का बना हुआ क्लेम्प होता है जिसकी बनावट में एक स्क्रू, हैंडल और फ्रेम होते हैं। स्क्रू और हैंडल माइल्ड स्टील के बने होते हैं और फ्रेम प्राय: कास्ट स्टील से बनाया जाता है। कार्य वा उपयोग के अनुसार ये तीन प्रकार के प्रयोग में लाये जाते हैं। बड़े कार्यों के लिये हैवी ड्यूटी (Heavy Duty), साधारण कार्यो के लिये जनरल सर्विस (General Service) और छोटे व हल्के कार्यो के लिए लाइट ड्यूटी (Light Duty) 'सी' क्लेम्प प्रयोग में लिया जाता हैं। साइज (Size)- 'सी' क्लेम्प में अधिक-से-अधिक जितने साइज का जॉब बांधा जा सकता है उसके अनुसार इसका साइज किया जाता है- जैसे 100 मि.मी. वाले 'सी' क्लेम्प में 100 मि.मी. साइज तक के जॉब बांधे जा सकते हैं। प्रयोग (Uses)- 'सी' क्लेम्प का अधिकतर प्रयोग मार्किंग, ड्रिलिंग, सोल्डरिंग, ब्रेजिंग इत्यादि करते समय दो या दो से अधिक पार्ट्स को क्लेम्प करने के लिये किया जाता है। अधिकतर छोटे व हाथ के कार्यों में प्रयोग में लाए जाते हैं।

वर्नियर कैलीपर क्या है ?

वर्नियर कैलीपर एक प्रकार का सूक्ष्ममापी यंत्र है जिसकी सहायता से किसी जॉब की .001'' या .02 mm सूक्ष्मता में माप ली जा सकती है। इसका प्रयोग किसी जॉब की बाहरी अंदरूनी और गहराई कि मापो को मापने के लिए किया जाता है। सिद्धांत (Principal) - यह दो स्केल के अंतर के आधार पर बनाया जाता है। इसमें एक मेंन स्केल और दूसरा वर्नियर स्केल होता है। इन दोनों स्केल के अल्पतमांक के अंतर के आधार पर काम करता है। मेटेरियल (Marterial) - वर्नियर कैलीपर प्राय: निकल क्रोमियम स्टील के बनाए जाते हैं। साइज (साइज) - मैट्रिक पद्धति में 150 mm से 300 mm तक के साइज पाए जाते हैं और इंग्लिश पद्धति में 6 inch और 24 inch तक साइज के मार्केट में मिल जाते हैं। बनावट (Construction) - वर्नियर कैलिपर के बनावट में निम्न पार्ट्स होते हैं। 1. मेन स्केल 2. फिक्स जा 3. मूवेबल जा 4. वर्नियर कैलीपर्स 5. फाइन एड जस्टिंग यूनिट 6. लॉकिंग स्क्रू 7. फाइन एड जस्तिंग स्क्रू 8. इनर मेजरिंग जॉ 9. डेप्थ गेज अल्पतमांक (Least Count) - वर्नियर कैलीपर के द्वारा जो न्यूनतम से न्यूनतम माप ली जा सकती है उसे अल्पत...