Skip to main content

स्पेनर क्या होता है ? स्पेनर के प्रकार -


स्पेनर क्या होता है ? स्पेनर के प्रकार -
जब अस्थाई रूप से फिट किये जाने वाले पुर्जे या पार्ट्स को अधिकतर नट और बोल्ट के द्वारा जोडे जाते हैं। जिनको कसने व ढीला करने के लिए जिस टूल का प्रयोग मे लाया जाता है। उसे स्पेनर (Spanner) कहते हैं।

मेटेरियल (Material) - यह कास्ट आयरन, कास्ट स्टील, मीडियम कार्बन स्टील, निकल क्रोम स्टील, क्रोम वेनेडियम स्टील व वैनेडियम एलॉय स्टील से बनाये जाते है।


स्पेनर्स को उसके आकार और कार्य के साइज के अनुसार बनाया जाता है। स्पेनर्स का साइज इसके ऊपर लिखा रहता हैं। इसका साइज नट या बोल्ट के हैड के साइज के अनुसार  रहता है। जैसे - सिंगल एण्डिड स्पेनर 20 मि.मी. का है तो यह स्पेनर नट या बोल्ट के 20 मि.मी. के हैड पर ही प्रयोग में लाया जा सकता है।

 स्पेनर के प्रकार(Types of spanners)

1. सिंगल ऐण्डिड स्पेनर (Single Ended Spanner)-  इस प्रकार के स्पेनर का एक ही मुंह होता है जो कि एक निश्चित साइज में बना होता है। इस स्पेनर का प्रयोग केवल एक साइज के नट व बोल्ट को ढीला करने व कसने के लिए किया जाता है।

2. डबल ऐण्डिड स्पेनर (Double Ended Spanner)-इस प्रकार के स्पेनर के दो मुहं होते है। इसके दोनों मुहं अलग-अलग सिरों पर होते हैं इनको दो साइज के नट या बोल्ट कसने या खोलने के लिए प्रयोग में लाया जाता हैं।

3. ट्यूबलर बॉक्स स्पेनर (Tubular Box Spanner) यह एक खोखला पाइप होता है जो कि अंदर से षट्भुज आकार में बना होता है। ये भिन्न-भिन्न लंबाइयों व साइजों में पाये जाते हैं। इसकी बाडी पर एक आर-पार सुराख बना होता है जिसमें एक गोल रॉड डाल कर इसे घुमाया जाता है। अधिकतर प्रयोग गहराई में लगे नट व बोल्ट को कसने व ढीला करने के लिए किया जाता है।

4.सॉकेट स्पेनर (Socket Spanner)- यह स्पेनर ट्यूबलर बॉक्स स्पेनर की तरह का होता है। जो अलग - अलग साइजों में पाया जाता है। ये सेट में पाये जाते हैं। इसके दूसरे सिरे पर चौकोर सुराख बना होता है जिसमें टॉमी बार हैंडल (Tommy Bar Handle) लगाकर इसे घुमाया जाता है। इस स्पनेर का प्रयोग प्राय: वहां किया जाता है जहां नट या बोल्ट कुछ कम गहराई में लगा हो और जगह कम हो और अधिक मजबूत पकड़ की आवश्यकता हो।


5. एडजस्टेबल स्पेनर (Adjustable Spanner)-इस प्रकार के स्पेनर के जॉ के साइज को घटाया बढ़ाया जा सकता है। इसकी बनावट में दो जॉ होते हैं। एक जॉ फिक्स्ड (Fixed) होता है तथा दूसरा मूवेबल (Movable)। इस प्रकार के स्पेनर का प्रयोग अलग-अलग साइज के नट या बोल्ट को खोलने व कसने के लिए किया जाता है। इस स्पेनर की पकड़ने की क्षमता दूसरे स्पेनरों की अपेक्षा कुछ कम होती है। एडजस्टेबल स्पेनर का प्रयोग हल्के कार्यों के लिए किया जाता है। इनका साइज इनकी लंबाई से लिया जाता है जैसे 150 मि.मी. 200 मि.मी., 300 मि.मी. इत्यादि।


6. पिन हुक स्पनेर (Pin Hook Spanner) - इस स्पनेर का सिरा आधा गोलाकार होता है और इसके सिरे में हुक बना होता है। इस स्पनेर का प्रयोग गोलाकार नट पर किया जाता है जिसमें स्लॉट बना होता है और इस स्पनेर के हुक के द्वारा  स्लॉट में लगाकर नोट बोल्ट को खोलने कसने के काम में लाया जाता है। इसे C स्पनेर भी कहते हैं।






Popular posts from this blog

लिमिट, फिट, टॉलरेंस

  ( Introduction)- वर्कशाप में जब पार्ट्स का उत्पादन किया जाता है तो कारीगर को पार्ट्स के बेसिक  साइजों को   थोड़ा सा बड़ा या छोटा बनाने की छूट दी जाती है। यह छूट इतनी दी जाती है कि इसमें  पार्ट्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। क्योंकि कई कारण ऐसे होते हैं जिनसे पार्ट्स को परिशुद्ध साइज  में नहीं बनाया जा सकता है जैसे सूक्ष्ममापी औजारों की गलती , मशीन सेटिंग की गलती , टूल की  खराबी  आदि के कारण पार्ट्स को बनाते समय साइज में कुछ अंतर आ सकता है। इसके अतिरिक्त  यदि  पार्ट्स  को परिशद्ध माप में बना भी लिया जाए तो समय अधिक लगता है। इसलिए पार्ट्स को  बनाने के लिए  सीमा निर्धारित कर दी जाती है कि पार्ट्स को बेसिक साइज से कितनी सीमा में अधिक  या कम साइज  में बनाया जा सकता है। इससे कारीगर को पार्ट्स  के साइज बनाने में आसानी रहती है  और इस सीमा  में बने पार्ट्स खराब भी नहीं    होते और अपना कार्य भली भांति करते हैं। अत: बेसिक साइज पर स्वीकृत अधिकतम या न्यूनतम जिस सीमा में पार्ट्स के साइज बनाए जा सकते...

'सी' क्लेेम्प क्या होता है ?

यह अंग्रेजी के अक्षर 'C' के आकार का बना हुआ क्लेम्प होता है जिसकी बनावट में एक स्क्रू, हैंडल और फ्रेम होते हैं। स्क्रू और हैंडल माइल्ड स्टील के बने होते हैं और फ्रेम प्राय: कास्ट स्टील से बनाया जाता है। कार्य वा उपयोग के अनुसार ये तीन प्रकार के प्रयोग में लाये जाते हैं। बड़े कार्यों के लिये हैवी ड्यूटी (Heavy Duty), साधारण कार्यो के लिये जनरल सर्विस (General Service) और छोटे व हल्के कार्यो के लिए लाइट ड्यूटी (Light Duty) 'सी' क्लेम्प प्रयोग में लिया जाता हैं। साइज (Size)- 'सी' क्लेम्प में अधिक-से-अधिक जितने साइज का जॉब बांधा जा सकता है उसके अनुसार इसका साइज किया जाता है- जैसे 100 मि.मी. वाले 'सी' क्लेम्प में 100 मि.मी. साइज तक के जॉब बांधे जा सकते हैं। प्रयोग (Uses)- 'सी' क्लेम्प का अधिकतर प्रयोग मार्किंग, ड्रिलिंग, सोल्डरिंग, ब्रेजिंग इत्यादि करते समय दो या दो से अधिक पार्ट्स को क्लेम्प करने के लिये किया जाता है। अधिकतर छोटे व हाथ के कार्यों में प्रयोग में लाए जाते हैं।

वर्नियर कैलीपर क्या है ?

वर्नियर कैलीपर एक प्रकार का सूक्ष्ममापी यंत्र है जिसकी सहायता से किसी जॉब की .001'' या .02 mm सूक्ष्मता में माप ली जा सकती है। इसका प्रयोग किसी जॉब की बाहरी अंदरूनी और गहराई कि मापो को मापने के लिए किया जाता है। सिद्धांत (Principal) - यह दो स्केल के अंतर के आधार पर बनाया जाता है। इसमें एक मेंन स्केल और दूसरा वर्नियर स्केल होता है। इन दोनों स्केल के अल्पतमांक के अंतर के आधार पर काम करता है। मेटेरियल (Marterial) - वर्नियर कैलीपर प्राय: निकल क्रोमियम स्टील के बनाए जाते हैं। साइज (साइज) - मैट्रिक पद्धति में 150 mm से 300 mm तक के साइज पाए जाते हैं और इंग्लिश पद्धति में 6 inch और 24 inch तक साइज के मार्केट में मिल जाते हैं। बनावट (Construction) - वर्नियर कैलिपर के बनावट में निम्न पार्ट्स होते हैं। 1. मेन स्केल 2. फिक्स जा 3. मूवेबल जा 4. वर्नियर कैलीपर्स 5. फाइन एड जस्टिंग यूनिट 6. लॉकिंग स्क्रू 7. फाइन एड जस्तिंग स्क्रू 8. इनर मेजरिंग जॉ 9. डेप्थ गेज अल्पतमांक (Least Count) - वर्नियर कैलीपर के द्वारा जो न्यूनतम से न्यूनतम माप ली जा सकती है उसे अल्पत...